हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में भतीजे ने घर में जबरन घुसकर चाची के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी उसका भतीजा अया और उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























