विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर हापुड़ में जश्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कांग्रेसजनों ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर जश्न मनाया और राहगीरों को मिठाई वितरित की। कांग्रेसजनों ने ढोल बजा कर अपनी खुशी का इजहार किया और नृत्य किया। कांग्रसे जिंदाबाद के नारे लगाए।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, राकेश त्यागी, सैय्यद अयाजुद्दीन, अरविंद शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित सैनी, सविता गौतम, सुबोध शास्त्री, भरत लाल शर्मा आदि रविवार को हापुड़ के नेहरु चौक पर एकत्रित हुए और कहा कि 7 राज्यों में 13 विधानसभा उप चुनाव के नतीजों ने जाहिर कर दिया है कि मतदाता ने भाजपा को नकार दिया है। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। कांग्रेस प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर रविवार को मिठाई वितरण कर नागरिकों के प्रति कांग्रेस आभार व्यक्त कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने जमकर ढोल बजाए और चौराहे पर नृत्य किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























