वीआईपी शाखा में तैनात सिपाही की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने अब एसपी ऑफिस स्थित वीआईपी शाखा में तैनात सिपाही की बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के खट्टा प्रहलादपुर निवासी विशाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी ड्यूटी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वीआईपी शाखा में है। वह फिलहाल कृष्ण विहार गली नंबर 4 स्थित सुमित त्यागी के मकान में किराए पर रहता है। मामला आठ जुलाई का है जब वह घर के बाहर बाइक खड़ी कर ड्यूटी पर गया था। शाम वापस लौटने पर देखा कि बाइक गायब थी। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि चोर उसकी बाइक को ले जा रहा है। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चोर की तलाश शुरू कर दी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























