हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ खेतों पर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता का भाई उसे खेतों पर छोड़कर अपनी बड़ी बहन और मां को लेने के लिए गया था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक खेतों पर पहुंचे। युवती को अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़िता किसी तरह भाग कर घर पहुंची और परिजनों का मामले से अवगत कराया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल और शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























