हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में एक युवक के साथ पड़ोसियों ने मार पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सिखेड़ा के रहने वाले आरिफ अली ने बताया कि रात के समय अपनी पत्नी के संग गाड़ी में गली के बैठा था। तभी गांव के रहने वाले कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मार पिटाई की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। अन्य लोगों को आता आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आमिर उर्फ ससा, तहरिम, दरक्षा और कुर्बान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























