
हापुड़ निवासी चार शिव भक्त मेरठ में सड़क हादसे में घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दस्तोई निवासी चार शिव भक्त मेरठ में सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मेरठ जिले के सकौती क्षेत्र में हुआ जहां अनियंत्रित टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार शिव भक्त घायल हो गए।
गांव दस्तोई निवासी आकाश, संजू, सागर, अंकित अन्य शिव भक्तों के साथ शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। संजू और आकाश हरिद्वार से 51-51 लीटर जल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करते लेकिन जैसे ही वह मेरठ के सकोती क्षेत्र में पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मेरठ पुलिस ने हापुड़ पुलिस से संपर्क कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























