चाइनीज़ मांझे के कारण चार लोग हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अभी भी नियमों के विरुद्ध चाइनीस मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। हापुड़ की गढ़ रोड पर शनिवार की शाम को स्कूटी सवार दो युवक चाइनीस मांझे की चपेट में आ गए और घायल हो गए। वहीं स्कूटी के पीछे आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक भी सड़क हादसे का शिकार हो गए जो स्कूटी को बचाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए और घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बरेली के कृष्ण गोयल व अजय शनिवार की शाम को स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ की ओर फैक्ट्री में जा रहे थे। देवनंदिनी फ्लाईओवर पर चाइनीस मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवक की स्कूटी सवार को बचाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का हाल जाना और उन्हें उपचार दिलाया।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























