पिलखुवा: दुकान में कूमल कर चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने अब नौरंगपुरी में स्थित एक दुकान को अपना निशाना बनाया जहां चोर बीती रात कूमल कर दाखिल हुए और चोरों ने लगभग 1.30 लाख रुपए समेत दुकान में रखी सिगरेट, बीड़ी, ड्राई फ्रूट आदि सामान चोरी कर लिया। इस दौरान लगभग पांच लाख रुपए का दुकानदार को नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
दीपक कुमार ने बताया कि उसकी पिलखुवा में नोरंगपुरी में श्री श्याम इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। वह गुरुवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी नकदी गायब थी। जब वह भीतर दुकान में दाखिल हुए तो देखा कि चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए हैं जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान 1.30 लाख रुपए की नकदी समेत कीमती सामान चुरा कर ले गए। दीपक कुमार को लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चोर सीसीटीवी कमरे में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























