जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को मिला व्यापक समर्थन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठऩों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हम दो, हमारे दो, सबके दो के नारे लगाए। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी वक्ताओं ने कहा कि देश की ज्वलंत समस्याओं का समाधान जनसंख्या नियंत्रण कानून में ही निहित है।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, अर्चना कंसल, प्रदील गर्ग, पवन हुण, पूनम गुप्ता, शशी गोयल, ज्ञानेंद्र त्यागी, आईआईए चेयरमैन शान्तनु सिंघल , सचिव पवन शर्मा , विजय शंकर शर्मा , अशोक छरिया, राजेन्द्र गुप्ता , सर्वेंदर रस्तोगी , लवलीन गुप्ता , अनुज मित्तल आदि सहित बड़ी तादाद में महिला व पुरुषों ने गुरुवार की सुबह कलैक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया और कहा कि बेरोजगारी जैसी समस्याओं के लिए बढ़ती संख्या दोषी है। उद्यमियों के संगठन, किसान संगठन, व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग का समर्थन किया और कहा कि भारत सरकार जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मांग पर जल्दी निर्णय ले।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























