फ्लाईओवर पर खराब हुई वैन में बच्चों ने लगाया धक्का
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर पर तेज बारिश के दौरान एक वैन अचानक खराब हो गई जिसके बाद वैन में सवार बच्चों से चालक ने धक्का लगवाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने नाराजगी ज़ाहिर की।
मामला बुधवार का है जब हापुड़ के देव नंदिनी फ्लाईओवर पर जैसे ही एक वैन पहुंची तो वह अचानक खराब हो गई जिसके बाद चालक ने बच्चों को वैन से उतारा और उनसे वैन में धक्का लगवाया। इसके बाद एक राहगीर ने देखा कि बच्चे वैन में धक्का लगाकर फ्लाईओवर पर चढ़ा रहे हैं। इसके बाद वह उतरा और उसने भी वैन में धक्का लगाने में बच्चों की मदद की। आप ही सोचिए कि धक्का लगाकर फ्लाईओवर पर वैन को चढ़ाना कितना कठिन कार्य है। ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोगों ने नाराज ज़ाहिर की है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























