हापुड़: नवीन मंडी में विधायक ने लगाएं पौधे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को हापुड़ के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा नवीन मंडी में 50 पौधे लगाए गए। आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से अपील के माध्यम से एक मुहिम चलाई गई थी कि सभी लोग अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं। जिस तरह से कुछ दिन पहले गर्मी का प्रकोप अधिक होने के कारण लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई थी। चारों तरफ से पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए आवाज़ उठने लगी जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण पर अधिक बल दिया गया। हापुड़ के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने वन विभाग के सहयोग से नवीन मंडी में करीब 50 पौधे लगाए हैं।
वृक्षारोपण के कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। साथ ही नवीन मंडी में एक योगा ग्रुप ने इन सभी 50 पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया है जिसकी देखभाल योगा क्लास में आने वाले सभी लोग नित प्रतिदिन करेंगे। साथ ही सदर विधायक ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























