बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ एक बैठक की और आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। लोगों से बातचीत कर समस्याओं को जाना जाए और शरारती तत्वों पर नकेल कसने में जरा भी लापरवाही ना हो। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ानी होगी।
आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ एक बैठक की और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























