हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धीरखेड़ा मार्ग से बुलंदशहर बाईपास तक के चौड़ीकरण का कार्य बजट के अभाव के कारण अधर में लटक गया था। वहीं, हापुड़ से दस्तोई रोड को जाने वाले मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाना है लेकिन बजट के अभाव में कार्य अधर में लटक गए थे जिससे यहाँ से गुजर रहे वाहनों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।आपको बता दें कि मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा से बुलंदशहर बाईपास सोना पेट्रोल पंप तक के सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए 48 करोड़ रुपए का बजट ख़र्च होना है जिसमें से लोक निर्माण विभाग को करीब 7.5 करोड़ रुपए पहले मिल चुके है जिससे सड़क पर डिवाइडर बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है और कुछ स्थानों पर चौड़ीकरण का काम भी हो गया है लेकिन अब बजट के अभाव में पिछले माह से कार्य अधर में लटक हुआ था। हालांकि अब सड़क निर्माण के लिए शासन से 13.60 करोड़ रुपए बजट मिल गया है। वहीं, हापुड़ से दस्तोई को जाने वाले मार्ग का 3.5 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण होना है जिसका कार्य भी शुरू हो चुका था लेकिन बजट के अभाव में इसका भी कार्य रुक गया है। शासन से इसके लिए भी 1.19 करोड़ रुपए मिल गए है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन से कुल 14.79 करोड रुपए का बजट मिला है। अब जल्द ही काम में तेजी आएगी और काम को पूरा किया जाएगा।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























