पुरानी कलेक्ट्रेट की छत का कुछ हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में आज भी कई दफ्तर चल रहे हैं। यहां न्यायालय भी हैं तो एसडीएम का दफ्तर भी है लेकिन जिस भवन में यह सभी कार्यालय हैं वह धीरे-धीरे अब जर्जर होता जा रहा है। बारिश के दिनों में बिल्डिंग से पानी चूता है जिसकी वजह से जगह-जगह छत का लेटर भी गिर रहा है। आपको बता दें कि यहां पुलिस, फरियादी, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, अधिकारियों, न्यायाधीशों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस भवन के यह हालात कहीं हादसे का कारण न बन जाए।
यदि इसकी बिल्डिंग पर निगाह डाली जाए तो इसका कुछ हिस्सा जर्जर हो चुका है। बारिश के दिनों में पहली मंजिल से पानी चूकर नीचे आ रहा है जिसकी वजह से ग्राउंड फ्लोर की छत का कुछ हिस्सा तो गिरने लगा है। लेंटर गिरने से आने जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। हादसे को देखते हुए इस जर्जर भवन की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























