हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है जिससे लोगों को राहत मिलती दिख रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं किसानों के चेहरे भी बारिश से खिल उठे हैं।
जनपद हापुड़ का तापमान कुछ दिन पहले 45 डिग्री को पार कर गया था जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। जनपद हापुड़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























