युवती के साथ मारपिटाई व अश्लीलता का प्रयास करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी युवती के घर में घुसकर कुछ आरोपितों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बेरहमी से पीटा जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत देते हुए कार्रवाही की मांग की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 21 जून की रात युवती अपने प्लॉट पर घूमने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांच युवक शराब व भांग का सेवन कर रहे थे। पीड़िता को देखकर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अश्लीलता का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने आरोपितों ने उसे धमकाया जिसके बाद पीड़िता वापस अपने घर लौट आई। इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता का पीछा करते हुए उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोपितों का विरोध किया तो आरोपितों ने युवती को बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को आता देख सभी आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आकाश, दीपांशु, विशाल, निशांत व लविश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























