
गाज़ियाबाद में डंपर के नीचे आने से हापुड़ निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गाजियाबाद के डासना में जेल रोड पर जनपद हापुड़ निवासी युवक की बाइक सोमवार की शाम अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान डंपर के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एडीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद हापुड़ के शाहपुर जाट निवासी निखिल सोमवार की शाम करीब पांच बजे हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक जनपद गाजियाबाद के जेल रोड पर पहुंचा तो युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इसी दौरान डंपर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























