बाबूगढ़ में खुला स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के कस्बा बाबूगढ़ में मंगलवार को केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। संस्थान को उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में ऐसे लोग भी शामिल हो सकते है जो लिखना-पढ़ना जानते हो।
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होंने केनरा बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैंक का यह कदम सराहनीय है और संस्थान से ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























