
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित गांव दौताई के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार चार में से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव दौताई निवासी तालिब अपने तीन दोस्तों तनु, वासिल और कासिद के साथ एक बाइक पर सवार होकर कस्बे में आयोजित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। वापस घर लौटते समय बाइक जैसे ही गांव दौताई के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि तालिब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























