पुलिस ने वाहनों पर लिखे स्टीकर हटवाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद भर में प्राईवेट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती, हूटर सायरन, पुलिस कलर्स व अन्य सरकारी विभागों के स्टीकर का प्रयोग करने (उ0प्र0 शासन व भारत सरकार से अनुबंधित वाहनों को छोडकर)के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग कर लाल-नीली बत्ती, हूटर सायरन, पुलिस कलर्स व अन्य सरकारी विभागों के स्टीकर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व अभियान चलाया और स्टीकर हटाए गए। ऐसे वाहनो का एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। बता दें कि हापुड में उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखे वाहन बड़ी संख्या में दौड़ रहे है और ऐसे वाहन में भ्रष्टाचार की कमाई से तेल फूंका जा रहा है।प्राइवेट वाहन पर सरकार लिखना का उद्देश्य केवल समाज मे रौब गांठना है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























