हापुड़ में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद हापुड़ में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इनमें स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, सिंचाई, बेसिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, वाणिज्यकर एवं मनोरंजन विभाग, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग सहयोग करेंगे। जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली जाएंगी। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों के साथ ही कुपोषित बच्चों, मच्छर प्रजनन पाए जाने वाले घरों की भी सूची तैयार करेंगी।
हापुड़ में खुल गया है अत्याधुनिक आईसीयू वाला एटमॉस हॉस्पिटल: 7668261773
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























