बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के अन्तर्गत नेशनल हाईवे स्थित जेएमएस कॉलेज के पास रविवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर जेएमएस कॉलेज के पास रविवार की शाम एक बाइक पर सवार दो युवक काशीराम आवासीय योजना प्रताप विहार निवासी नाजिम पुत्र निजामुद्दीन उम्र करीब 30 वर्ष तथा उमर पुत्र सुलेमान उम्र करीब 24 वर्ष दोनों मुरादाबाद जा रहे थे, जैसे ही वह जेएमएस कॉलेज के पास पहुंचे तो उनकी बाइक है अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई।इस हादसे में नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमर को उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल मे भर्ती कराया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























