हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): दुष्कर्म पीड़िता पिछले लगभग ढाई महीने से न्याय के लिए भटक रही है जो कि शनिवार को पेट्रोल व माचिस लेकर पिलखुवा थाने पहुंची। थाना समाधान दिवस में शिकायत सुन रही जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा के सामने पीड़िता बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने आप बीती बताई तो पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति पिछले तीन वर्षों से लापता है। वह लगातार उसकी तलाश कर रही है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात गांव शाहपुर फगौता के रहने वाले प्रीतम और कुलदीप से हुई थी। दोनों ने पति की तलाश में उसका साथ देने का भरोसा दिलाया और पति की तलाश कराने लगे। 26 मार्च 2024 को दोनों उसे हापुड़ लेकर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपियों ने ईंख खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ढाई महीने से न्याय के लिए यहां-वहां भटक रही थी जो कि शनिवार को समाधान दिवस में आत्मदाह करने के मकसद से पहुंची लेकिन वहां जाते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























