हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी में एक भतीजे ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर चाचा को बेरहमी से पीटा। इस दौरान चाचा के सिर में चोट लगी है जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला नई आबादी निवासी यूसुफ ने बताया कि उसके सगे भतीजे के यहां शनिवार की दोपहर करीब 2:00 के आसपास बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई पूरी कर ऊर्जा निगम की टीम लौट गई जिसके बाद भतीजा अपने तो बेटों के साथ यूसुफ के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर में काफी चोट आई है जिससे वह घायल हो गया। मामले की जांच जारी है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























