शराब के दो धंधेबाज पुलिस ने दबोचे,एक आरोपी बदायूं जनपद का
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ पुलिस ने शराब के दो धंधेबाज को धर दबोचा।पुलिस ने दोनो के कब्जे से 47 पव्वे शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दोअभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध शराब के 47 पव्वे बरामद किए है।आरोपी थाना बहादुरगढ के गांव सदरपुर का अजय व जनपद बदायूं के गांव भवानी पुर का भूरे है।पुलिस ने दोनो गिरफ्तारी अलग-अलग स्थान से की है।पुलिस ने शराब के दोनो धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























