हापुड़ के एसएसवी डिग्री कालेज में दाखिला हेतु 6 काउंटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए छात्रों की सुविधा हेतु 6 काउंटर बनाए गए है। ये काउंटर छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग होंगे। कालेज में यूजी बीए, बीकॉम और बीएससी में 1020 सीटें हैं। यूजी प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र विवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। यहां हापुड़ शहर के प्रमुख महाविद्यालय एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रवेश की तैयारी चल रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए छह काउंटर बनाने का निर्णय लिया है। बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए अलग अलग काउंटर बनेंगे। छात्र और छात्राओं के लिए अलग अलग काउंटर बनाये जाएंगे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























