
हापुड़: मोहल्ला चहकमाल के लोग बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला चहकमाल में लंबे समय से चली आ रही बिजली एवं पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या को उठाया।
मुलाकात के दौरान मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने हेतु 250 KVA के स्वीकृत ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थापित कराने तथा पानी की समस्या के समाधान के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
जिला अधिकारी द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया तथा संबंधित समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन देने हेतु उपस्थित प्रमुख लोगों में उज्जवल सोमानी, पंकज माहेश्वरी, दीपक शर्मा, आकाश गर्ग, अविन गोयल, गौरव गुप्ता एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मोहल्ला चहकमाल के समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से समस्या के शीघ्र समाधान की अपेक्षा है




















