
👁 18 views Views
कला प्रतियोगिता के विजयी छात्र पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एस.एस.वी. इंटर कॉलेज में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।हापुड विधायक विजयपाल आढती ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखर आगे आती है और जीवन में आगे बढने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती श्वेता पुथिया,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा भाटी, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग व अध्यापक उपस्थित थे।




















