
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर में सपा का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फुकने का प्रयास किया।
सपा की वरिष्ठ नेत्री नैना गुर्जर, छात्र सभा के रविंद्र यादव व सुधीर चौहान सहित सैकड़ो सपाई सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में एकत्र हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। सपाईयों ने ज्ञानेश का पुतला भी फुकने का प्रयास किया जिसे पुलिस छीन कर भाग खड़ी हुई।
प्रदर्शनकारी सपा नेताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।




















