
👁 14 views Views
नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आमिर को दी बधाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला के मोहम्मद आमिर ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। रविवार की देर रात परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें आमिर को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा।
मोहम्मद आमिर पुत्र परवेज़ आलम ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत से नीट परीक्षा में सफलता पाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आमिर को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।




















