
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित शमशाद रोड पर एक घर को चोरों ने रविवार की देर रात अपना निशाना बना लिया। घर में रखा हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि शमशाद रोड निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह घर पर लड्डू बनाने का काम करता है। रविवार की देर रात पड़ोस में एक साइकिल की दुकान में आग लगी थी। मोहल्ले वासियों के शोर मचाने पर ओमप्रकाश भी मदद करने के लिए घर से साइकिल की दुकान पर पहुंचा। दुकान में आग बुझाने के बाद जब ओमप्रकाश घर लौटा तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है और घर में रखी लड्डू बनाने की परत, भिगोने, तीन रिफाइंड तेल व अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























