हापुड़ की अनिता रानी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व सीमा शर्मा प्रदेश सचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): महिला कांग्रेस (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) की अध्यक्ष भारती त्यागी ने गणेश पुरा हापुड की अनिता रानी को महिला कांग्रेस जनपद हापुड की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि 27 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भारती त्यागी ने महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की हैं जिसमें अनिता रानी को हापुड़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। उनके मनोनयन पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी हैं और शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त किया हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आशा व्यक्त की हैं कि वह जनपद में हापुड़ महिला कांग्रेस को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगी और महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिता रानी ने शीर्ष नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया हैं।महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा को संगठन में निरंतर उनकी सक्रियता के चलते महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम, सविता गौतम, कुसुम लता, अमित सैनी, राहुल शर्मा, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, गुलफाम कुरैशी, निसार पठान आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























