पुलिस ने 51 गुंडों को किया जिलाबदर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस के चाबुक ने गुंडों पर गति को और तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत जनपद हापुड़ पुलिस ने दस शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस ने गुंडों के दरवाजे पर पहुंच कर बदमाशों के जिला बदर होने की सूचना दी औऱ उन्हें नोटिस तामिल कराए और गेट पर नोटिस चस्पा किए। पुलिस अभी तक 51 बदमाशों को तड़ीपार कर चुकी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर बदमाश इस अवधि के दौरान जनपद सीमा में पाया जाता है तो पुलिस जिला बदर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी, साथ ही शरणदाता को भी नहीं बख्शा जाएगा।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ के भंडापट्टी के रियासु उर्फ रियाज, रफीकनगर के जुनैद, मौहल्ला सोटावली के मनीष, भीमनगर के पिंटू, शेखपुर धौलाना के शाहरुख, सरुरपुर गढ़मुक्तेश्वर के वसीम, सलमान, रियाजुद्दीन, व मोमीन तथा भदस्याना बहादपुरगढ़ के हरीश को जिला बदर किया गया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600



























