मरम्मत कार्य के चलते दो दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मरम्मत कार्य होने के कारण रेलवे रोड स्थित रेलवे फाटक बुधवार (आज) से दो दिन के लिए बंद रहेगा। इस रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिसके चलते कई हजार लोग प्रभावित होंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था दिनेश नगर फाटक, गांधी बाजार, परतापुर फाटक से संचालित होगी। रेलवे रोड स्थित रेलवे फाटक से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इस फाटक से गुजरने वाले वाहन नेशनल हाइवे पर जाते है। आपको बता दें कि रेलवे रोड पर स्थित यह फाटक लोगों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। साथ ही यह व्यस्त मार्गों में से एक है। इस मार्ग का प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन मरम्मत कार्य के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

























