किसान पी जी कालेज के एन. एस. के स्वयं सेवकों ने किया वृक्षारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान पी0जी0 कालेज सिम्भावली हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (प्रथम और द्वितीय) के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिवा) का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई गोविन्द पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ कुंवर जीशान खान के नेतृत्व क्रमशः टोडरपुर और हिम्मतपुर ग्राम ब्लाक सिम्भावली में हुआ। इस शिविर के छठवें दिन चयनित 50-50 स्वयं सेवक /सेविकाओं ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ ईश वंदना और दीप जलाने के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत का गायन किया गया। डॉ कुँवर ज़ीशान खान ने वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के उपायों को विस्तार में समझाया। उसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों /सेविकाओं को ने पर्यावरण सुरक्षा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रैली का आयोजन बताया। कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द पाण्डेय और कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई डा. कुंवर जीशान खान के नेतृत्व में चयनित ग्रामीण क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर टोडर पुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और हिम्मतपुर के मानिंद लोग उपस्थित रहें। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक /सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष वे वृक्षारोपण करेंगे और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान के साथ हुआ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























