हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में दो लोगों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर एक व्यापारी से 70 लाख रुपए हड़प लिए। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। कप्तान ने बाबूगढ़ थाना पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विजय गोयल निवासी नटेशपुरम कंकरखेड़ा मेरठ ने बताया कि गांव उपेड़ा निवासी जोगिंदर शेरावत उनके परिचित है और प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का काम करता है। 6 फरवरी 2023 को जोगिंदर शेरावत अपने साथ विपिन गिरी निवासी जागृति विहार मेरठ को साथ लेकर मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित उनके कार्यालय पर लेकर आया। जोगिंदर ने बताया कि विपिन मेरठ जिला जज के यहां कार्य करता है। उसके बाद दोनों ने हापुड़ में एक जमीन के बारे में बताया और कहा कि वह उसे बेचना चाहते हैं जिसके बाद दोनों ने उसे विश्वास में ले लिया और 70 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित को शक हुआ तो उसने छानबीन की। पता चला की जमीन फर्जी निकली जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























