👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के वैठ मोड़ के पास फ्लाईओवर पर एक कार गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दिल्ली का रहने वाला अंकित अपने साथियों के साथ अमरोहा से दिल्ली लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह सिम्भावली क्षेत्र के वैठ मोड़ पर पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चला रहा अंकित और उसका साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी।



























