हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर में एक व्यक्ति और उसके परिचित से बाप-बेटे व एक एजेंट ने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.39 लाख रुपए हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र और एजेंट के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर निवासी महताब ने बताया कि 8 महीने पहले उसका रिश्तेदार आशिक अली निवासी मुजफ्फरनगर उसके घर आया था और उसने बताया कि उसका पुत्र नसीम सऊदी अरब में रहकर लोगों का पासपोर्ट और वीजा तैयार कराकर नौकरी भी लगवाता है। इसके बाद आरोपियों ने एक एजेंट से भी मुलाकात कराई। पीड़ित से कुल 4.39 लाख रुपए लिए गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशिक अली, नसीम और अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























