हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में ठगों एक घर में घुसकर मीठी बातों में एक भोली-भाली लड़की को उलझा लिया और उसकी चांदी की पाजेब लेकर उसे घिस दिया। परतापुर रोड निवासी श्रीकांत पाठक ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंदिर में पुजारी है। जब पीड़ित घर पर नहीं था। तो दो आरोपी ठग घर पहुंचे और पीड़ित की बेटी को बहला फुसलाकर चांदी की पाजेब साफ करने के बहाने पाजेब ले ली और साफ करने का बहाना कर पाजेब में से चांदी निकाल ली।
पीड़ित जब अचानक घर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी भागने लगे। पीड़ित ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। एक आरोपी ठग मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई के गुहार लगाई है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























