हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से अयोध्या जाने वाले यात्रियों और भक्तजनों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ डिपो से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन एक बस अयोध्या भेजी जा रही है। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। हापुड़ डिपो के एआरएम संदीप नायक के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अयोध्या में जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अयोध्या के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। बीएस-6 बसों का संचालन अयोध्या के लिए किया जा रहा है जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुरानी बसों में कई बार खराबी आ जाती है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है लेकिन सुविधा को देखते हुए नई बसों का संचालन अयोध्या के लिए किया जा रहा है। वही सभी बसों में साउंड सिस्टम भी लगा दिए गए हैं जिसमें यात्री राम धुन सुनकर अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही डिपो के अंदर एक अलग से हेल्प डेस्क भी बना दी गई है।
यदि कोई पूरी बस बुक करना चाहता है तो उसे 52 सवारी का किराया जमा करना पड़ेगा। इसके बाद बस को निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ऐसे में हापुड़ जनपद से कई लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं जिसके चलते रोडवेज ने भी हापुड़ से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























