हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके लिए 5.7 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। 15वें वित्त आयोग की राशि से मिनी ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और कई मोहल्ले में नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मोहर भी लग चुकी है। इसकी फाइल जिला प्रशासन के पास पहुंच चुकी है जिसे हरी झंडी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
आपको बता दें कि पानी का दबाव कम होने के कारण अधिकांश लोगों को पानी नहीं मिल पाता जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होती है। कई मोहल्ले में पेयजल पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है जिसके लीकेज और गंदे पानी की शिकायत ही मिलती रहती है। ऐसे में व्यवस्था को सुधारने के लिए 5 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे। हाल ही में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में फूलगढ़ी, कोटला, भीमनगर, दिल्ली रोड, हर्ष विहार, कवि नगर, पालिका कैंप सहित शहर के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के प्रस्ताव पास हुए थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























