हापुड़ के अजय मित्तल ने कांच की प्लेट पर उकेरी श्री रामचरितमानस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफ जहां पूरे देश में राम मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है तो वहीं रामचरित मानस को कांच की प्लेट पर उकेरने वाले हापुड़ के अजय मित्तल भी इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने ऐसा करके इतिहास रच दिया है। प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल ने एक सादे कांच के शीशे पर आयताकार ऑक्साइड-लेपित सतह पर सबसे छोटी श्री रामचरितमानस को उकेरने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। अजय मित्तल ने बताया कि उन्होंने 30.5 सेंटीमीटर लंबी और 16 सेंटीमीटर चौड़ी प्लेट पर श्री रामचरितमानस व राम दरबार भी उकेरा है।
प्रोफेसर अजय कुमार मित्तल इससे पहले भागवत गीता के 700 श्लोक भी कांच में उकेर चुके हैं। अब अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरे देश उत्साहित है।





























