हापुड़, सीमन/अशोक (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कांग्रेस प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने मंगलवार को हापुड़ में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है और विपक्षी नेताओं के विरुद्ध झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे है।
कांग्रेस प्रभारी पुरुषोत्तम नागर मंगलवार को हापुड़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विनोद उपाध्याय की मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की। वाराणसी में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के विरुद्ध आवाज उठाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेसजनों ने मुकद्दमा वापिस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में बढ़ते हुए अपराधों से लोगें में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अरविंद शर्मा, गौरव गर्ग, मनसबी जकरिया आदि उपस्थित थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























