हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक कुत्ते का गलत इलाज करने के मामले में तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी पशु चिकित्सक बनकर कुत्ते का उपचार किया और गलत उपचार के कारण कुत्ते की मौत हो गई। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा निवासी आकाश सैनी पुत्र रविंद्र सैनी की तहरीर पर हापुड़ के राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आकाश सैनी ने बताया कि उसका कुत्ता अलेक्स खा पी नहीं रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने से कुत्ते का उपचार शुरू कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर राजकुमार ने इंजेक्शन और बोतल लगा दी जिसके बाद कुत्ते को खून की उल्टी होने लगी। इतना ही नहीं जब कुत्ते की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसके बाद राजकुमार ने इस्तेमाल इंजेक्शन कुत्ते को लगा दिए। इसके बाद 15 दिसंबर को कुत्ते की मौत हो गई। आकाश सैनी ने आरोप लगाया है कि राजकुमार फर्जी डॉक्टर है जिसने कुत्ते का उपचार किया। लापरवाही के कारण कुत्ते की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 5 जनवरी को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच चल कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























