👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की अचपल गढ़ी रोड पर श्री सिद्धि विनायक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 40 लोगों ने रक्तदान कर महादान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अस्पताल के संरक्षक डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और लोगों को भी जागरूक किया जाता है। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरत के समय जरूरतमंद तक खून पहुंचना है। इस अवसर पर सिद्धिविनायक अस्पताल के एमडी अनिल कुमार कश्यप सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने भी ब्लड डोनेट किया।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























