हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में बाल्मीकि बस्ती व जाटव बस्ती में समस्त रामदूतों ने प्रत्येक परिवार में निमंत्रण दिया।
गढ़मुक्तेश्वर नगर के सेगेवाला बस्ती में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संबंध में समस्त रामदूत प्रत्येक घर जाकर श्री राम मन्दिर का चित्र व अक्षत (पीले चावल) देकर अपने क्षेत्र में इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर कुछ स्थानों पर खड़े रामभक्तो ने पुष्पवर्षा कर समस्त रामदूतो का स्वागत किया सभी से निवेदन किया। अपने आसपास के मन्दिर में 22 जनवरी को कीर्तन, सुन्दर काण्ड का पाठ अवश्य करें और उस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो। सभी ने एक ही स्वर में जय श्री राम का नारा लगाते हुए संकल्प लिया। हम सभी अपने पड़ोस के मन्दिर में धार्मिक आयोजन भी करेंगे और शाम को अपने घरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम भी करेंगे।
इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा, अमन राजोरा, करन गौतम, आशीष कजानिया, राघव गर्ग, विकास राजपूत, शिवम प्रजापति, अनुराग आदि समस्त रामदूत उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























