हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सलाई में विवादित भूमि पर नलकूप कनेक्शन देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता एसडीओ समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला विवादित भूमि से जुड़ा है। कमालपुर निवासी नफीस अहमद ने बताया कि उसकी गांव सलाई में खेती की जमीन है जिसका किसी से विवाद चल रहा है। हाईकोर्ट से यातायात स्थिति का स्टे भी था लेकिन इसके बावजूद भी फर्जी सहमति शपथ पत्र और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर विवादित भूमि पर नलकूप का कनेक्शन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने दे दिया।
जानकारी के अनुसार उसने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी और नियमों का दरकिनार कर कनेक्शन दे दिया जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता रमेश कुमार कृष्णानी वर्तमान में अधीक्षण अभियंता, एसडीओ देवेंद्र कुमार यादव, अवर अभियंता लेखराज सिंह, लाइनमैन जॉनी और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























