👁 0 views Views
पिलखुवा: बकाया भुगतान न होने पर 35 दुकानें होंगी निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिसर में बनी 35 दुकानों का आवंटन निरस्त होगा। शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में दुकानों के निरस्तीकरण पर मोहर लग गई जिसके बाद दुकानों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताते चलें कि इन दुकानों पर नगर पालिका परिषद पर पिलखुवा का लगभग 4 करोड़ 42 लाख बकाया है।
ज्ञात हो कि 2008 में पिलखुवा नगर पालिका परिषद में खुली बोली के माध्यम से 38 दुकानों का आवंटन किया गया था जिनमें से 35 अवंटियों द्वारा दुकानों का भुगतान जमा नहीं कराया गया है। ऐसे में इन दुकानों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























