कोल्हू पर गन्ना 320 रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में व हापुड़ सीमा से लगे अन्य जनपदों में संचालित कोल्हुओं गन्ने का दाम 320-330 रुपए प्रति क्विंटल होने से किसानों का रुझान कोल्हुओं की ओऱ बढ़ा है और नकद भुगतान लेने के लिए किसान कोल्हू पर डाल रहा है। हापुड़ मंडी में गुड़ बाल्टी का भाव 1300 रुपए प्रति 40 किलो बिक रहा है। हापुड़ से गुड़ असम, बंगाल, बिहार जा रहा है।
क्रेशरों पर गन्ने का भाव 320-330 रुपए प्रति कुंतल लिए जाने पर किसान गन्ना नकद भुगतान क्रेशरों पर डाल रहा है। जिससे शुगर मिलों पर गन्ने की आवकें कमजोर हुई है। शुगर मिल किसानों को गन्ना पर्ची पर रेट भी अंकित नहीं कर रहे है।
सूत्र बताते है कि गांवों में बिचौलिए भी सक्रिय हो उठे है, जो किसानों से खेतों पर गन्ना 300 रुपए प्रति क्विंटल नकद भुगतान पर खरीद रहे है और किसान के नाम से शुगर मिलों पर डाल रहे है यानि कि किसान 50 रुपए प्रति क्विंटल की कसर खा रहा है।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























