👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा के पास स्याना रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गई। लगभग 10 से 15 फीट नीचे खेतों में गिरने से एक बाइक सवार तो बेहोश हो गया और दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश हुए व्यक्ति को उठाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक बाइक जैसे ही स्याना रोड पर पहुंची तो चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे खेतों में जा गिरी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और बाइक सवारों को बचाया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























